'बीफ चाहिए', कांग्रेस MLA ने ये क्या कह दिया? के अन्नामलाई का भोज ऑफर जिस पर मचा घमासान
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की कथित रुप से गायब हुई चाबियां को लेकर पीएम के बयान के बाद तमिलनाडु में घमासान मचा हुआ है। पीएम के इस बयान की डीएमके और कांग्रेस ने तीखी आलोचना की। मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थागई ने घोषणा की कि वे चेन्नई में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिस पर तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय आते हैं तो बीजेपी उन्हें खाना खिलाकर स्वागत करेगी। इस पर तंज कसते हुए तमिलनाडु के कांग्रेस विधायक ईवीकेएस एलंगोवन गोमांस और मांसाहारी भोजन परोसने को कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में एक चुनावी रैली में दावा किया कि पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की 'गायब' चाबियां छह साल पहले तमिलनाडु पहुंच गई थीं। पीएम के इस बयान को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन पर कटाक्ष माना जा रहा है। दरअसल, पांडियान तमिलनाडु से ही हैं। इस बीच पीएम मोदी की टिप्पणियों की तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस ने तीखी आलोचना की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थागई ने घोषणा की कि वे चेन्नई में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसके जवाब में अन्नामलाई ने ट्वीट किया, ''मैंने सुना है कि कांग्रेस पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वे तमिलनाडु बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने जा रहे हैं. अगर हमारा कार्यालय आगमन की तारीख की घोषणा पहले ही कर दे तो यह सुविधाजनक होगा आने वाले दस लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करना है...।"
वहीं पीएम के इस बयान को बाद कांग्रेस ने बीजेपी को निशाने पर लिया। के अन्नामलाई की ओर बीजेपी कार्यालय में विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान उन्हें खाना खिलाने की टिप्पणी पर तंज कसते हुए कांग्रेस विधायक ईवीकेएस एलंगोवन ने अजीब डिमांड रख दी। एलंगोवन ने बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई के सामाने गोमांस और मांसाहारी भोजन परोसने की डिमांड रखी।
एलंगोवन ने कहा कि अगर हम बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने जाते हैं, तो इसकी सूचना पहले से देंगे। कांग्रेस एमएलए ने कहा, "अगर हम वहां आते हैं, तो हमें मांसाहार और गोमांस चाहिए। हम दो दिन पहले सूचित करेंगे। आप कृपया तैयारी करें।"












Click it and Unblock the Notifications