कर्नाटक: कांग्रेस के कद्दावर नेता रोशन बेग को पार्टी ने किया सस्पेंड
कर्नाटक: कांग्रेस के कद्दावर नेता रोशन बेग को पार्टी ने किया सस्पेंड
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के नेता और विधायक रोशन बेग को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस ने अपने विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया।
एएनआई के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के विधायक आर रोशन बेग के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई को मंजूरी दे दी। कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के जरिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए विधायक रोशन बेग को पार्टी से निलंबित करने को मंजूरी दे दी। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से बेग को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
पढ़ें-ममता बनर्जी को एक और झटका: TMC विधायक के साथ 12 पार्षद भाजपा में शामिल
Karnataka Pradesh Congress Committee: All India Congress Committee has approved the proposal sent by KPCC to take action against R. Roshan Baig, MLA on account of his anti-party activities. He has been suspended from the party with immediate effect. pic.twitter.com/ohPy2GLhLL
— ANI (@ANI) June 18, 2019