'हो सकता है BJP राम मंदिर पर बमबारी करें और दोष मुसलमानों पर डालें', कांग्रेस MLA के बयान पर विवाद

Karnataka Congress MLA BR Patil: कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना करते हुए विवादित बयान दिया। कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने कहा कि, ऐसी संभावना है कि भगवा पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में हिंदू वोटों को मजबूत करने के "राम मंदिर पर बमबारी" करें और इसका दोष मुस्लिम समुदाय पर मढ़ दे।

कर्नाटक बीजेपी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भाजपा पर ये आरोप लगाते दिख रहे हैं।

Karnataka Congress MLA BR Patil

बीआर पाटिल बोले- 'मोदी अपना लोकसभा चुनाव जीतने के लिए...'

बीआर पाटिल को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मोदी को अपना अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए, संभावना है कि वे (बीजेपी) राम मंदिर पर बमबारी करेंगे और इसका दोष मुसलमानों पर डालेंगे। वो ऐसा हिंदुओं को एकजुट करने के लिए कर सकते हैं।''

हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस नेता बीआर पाटिल ने यह टिप्पणी कब की थी। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और पार्टी पर हिंदू-मुस्लिम तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

'कांग्रेस ने राम मंदिर पर अपनी बुरी नजर डाल दी है'

भाजपा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में लिखा, 'हिंदू धर्म की नींव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस सदस्यों ने पहले ही राम मंदिर पर अपनी बुरी नजर डाल ली है। राम मंदिर को अस्थिर करने का प्रयास करके और हिंदू-मुस्लिम तनाव को बढ़ावा देकर कांग्रेस ने पहले ही सरकार पर दोषारोपण करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी के मंत्री बीआर पाटिल ने गलती से इसका जिक्र कर दिया।'

बता दें कि कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+