मनीष तिवारी ने ट्वीट कर उड़ाया पीएम मोदी का मजाक
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने नोटबंदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। तिवारी ने लिखा है कि - पूरी दुनिया में इस वक्त एक सफेद दाढ़ी वाला बूढ़ा आदमी चिमनियों के जरिये लोगों के घरों में जाकर उनके मोजों में पैसा भर रहा है। भारत में भारत में एक सफेद दाढ़ी वाला आदमी टीवी के माध्यम से लोगों के घरों में जाकर उनकी जेबों से उनके पैसे गायब कर देता है और सिर्फ उनके मोजे ही छोड़ता है।

हालांकि तिवारी के इस ट्वीट पर अब तक कोई बवाल तो नहीं मचा लेकिन ट्विटर पर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है। भावेष कुमार पाण्डेय ने लिखा है-'ऐसा लगता है कि मनीष तिवारी उन लोगों में से हैं, जो हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के ऐतिहासिक निर्णय के बाद अपने काले धन के प्रबंधन में लगे थे।'
दीपक सिन्हा ने लिखा कि महोदय, यह तथ्य है कि मध्य / निचले दर्जे का वेतन वेतन / स्वयं कार्यरत मेरे जैसे डीएमओ नोटबंदी से में कोई समस्या नहीं थी क्योंकि घर में शायद ही कोई नकद था। लेकिन उन्हें जरूर दिक्कत हुई है जिनके पास लंबी लंबी गाड़ियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications