असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने गठित की स्क्रीनिंग कमेटी, पृथ्वी राज चव्हाण को बनाया अध्यक्ष

नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम के कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची। भले ही प्रियंका गांधी ने इस दौरे को चुनावी दौरा ना बताया हो, लेकिन उनके इस दौरे के बीच ही कांग्रेस पार्टी ने असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है।

Sonia gandhi

Recommended Video

    Assam Election 2021: Priyanka Gandhi ने Inflation, Jobs समेत कई मुद्दों पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    पृथ्वी राज चव्हाण बने कमेटी के अध्यक्ष

    इस कमेटी में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पृथ्वी राज चव्हाण को अध्यक्ष का पद मिला है। वहीं कमलेश्वर पटेल और दीपिका पांडेय सिंह को इसके सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि असम में 126 सीटों के लिए तीन चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं और पहले चरण की शुरुआत 27 मार्च से होगी। कांग्रेस की इस कमेटी में पूर्व ऑफिस सदस्य के तौर पर जितेंद्र सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी, रिपुन बोरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष को शामिल किया गया है। इसके अलावा देवव्रत सैकिया ऑल इंडिया कांग्रेस कमे‍टी के सचिव और पृथ्‍वीराज प्रभाकर साठे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव को भी एक्स ऑफि‍स सदस्‍य के तौर पर जिम्‍मेदारी मिली है।

    असम में बीजेपी के सामने सत्ता बचाने की है चुनौती

    आपको बता दें कि असम में अभी बीजेपी की सरकार है, जिसे बचाने की चुनौती बीजेपी के सामने बहुत ज्यादा है। दरअसल, हाल ही में बीजेपी गठबंधन की एक सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने विपक्षी मोर्चा का हाथ थाम लिया था। BPF ने कांग्रेस अलाइंस ज्वॉइंन कर लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+