सर्वे: राजस्थान में कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत, आधी रह जाएंगी भाजपा की सीटें

नई दिल्ली। राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को तगड़ी वापसी हो सकती है जबकि भाजपा की सरकार जो सकती है। टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के चुनाव पूर्व सर्वे में कांग्रेस को बीजेपी के ऊपर भारी बढ़त मिलने की बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, राजस्थान की 200 में से कांग्रेस 110 से 120 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार करेगी जबकि भाजपा को 70 से 80 के बीच सीटें मिलेंगी। बसपा को एक से तीन और अन्य को सात से नौ सीटें मिल सकती हैं।

2013 के मुकाबले आधी रह जाएंगी भाजपा की सीट

2013 के मुकाबले आधी रह जाएंगी भाजपा की सीट

2013 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनवों में कांग्रेस की करारी हार हुई थी जबकि भाजपा की भारी जीत हुई थी। 200 में से भाजपा को 163 सीटें मिली थीं और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनी थीं। वहीं कांग्रेस को महज 21 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। बसपा को तीन और अन्य को 13 सीटें मिली थीं। इस बार चुनाव से पहले के सर्वे सूबे में मामला बिल्कुल उलट जाने का दावा किया जा रहा है।

48 फीसदी लोग वसुंधरा के काम से नाखुश

48 फीसदी लोग वसुंधरा के काम से नाखुश

सर्वे में 48 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कामकाज को खराब बताया है। वहीं 35 फीसदी ने उनके काम को अच्छा कहा है। सर्वे में 67 विधानसभाओं को शामिल किया गया है। हर विधानसभा से 120 सैंपल लिए गए है। सभी विधानसभाओं से कुल 8040 लोगों की प्रतिक्रियाएं ली गईं। इसमें 4250 पुरुष और 3790 महिलाएं हैं।

पांच राज्यों में चुनाव

पांच राज्यों में चुनाव

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरण में जबकि बाकी के चार राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव होगा। 11 दिसंबर को सभी राज्यों में एक साथ मतों की गणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+