जनवरी में कांग्रेस कर सकती है अपने नए अध्यक्ष का चुनाव, क्या राहल-प्रियंका होंगे या फिर कोई और?
नई दिल्ली। कांग्रेस में उठी बदलाव की बयार के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो ये कि अगले साल जवनरी में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक कांग्रेस पार्टी अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अगले साल जनवरी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक बुला सकती है। सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने शुरू में सुझाव दिया था कि सत्र एक साल के भीतर आयोजित किया जाना चाहिए, मगर राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने इसे अगले छह महीनों में आयोजित कराने पर बल दिया।
Recommended Video
कांग्रेस के इस विशाल संगठनात्मक अभ्यास के लिए जनवरी का शेड्यूल भी पार्टी को पसंद है, क्योंकि इस साल बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कोई बड़ा चुनाव नहीं होगा। साल 2021 में पांच विधानसभाओं- तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुदुचेरी के चुनाव अप्रैल में कराए जाएंगे, तब तक कांग्रेस को एक नए नेता की अगुवाई में फिर से संगठित टीम के साथ आने और पार्टी को मजबूत करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।
रेलवे अपने कर्मचारियों के लिए लेकर आया 'रेल साइकिल', जानिए क्या है इसकी खासियत