कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति से की दिल्ली पुलिस की शिकायत, कहा- सांसदों को हिरासत में पानी तक नहीं दिया

दिल्ली, 16 जून। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को जिस तरह से ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया उसके खिलाफ कांग्रेस के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने बल का प्रयोग किया और बड़ी संख्या में नेताओं को हिरासत में भी लिया। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पार्टी के नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनपर बल प्रयोग किया और उनके साथ मारपीट की। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के सांसदों ने राज्यसभा के चेयरमैन को लिखित शिकायत दी है। कांग्रेस के नेताओं ने पिछले तीन दिन में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शिकायत की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि पुलिस ने सांसदों के साथ मारपीट की, दोनों सदनों के सांसदों के साथ शोषण किया गया, इन नेताओं को हरियाणा के बॉर्डर पर ले जाकर छोड़ दिया गया।

pc

चिदंबरम ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी लिखित आदेश के सांसदों को हिरासत में लिया और उन्हें 8-12 घंटे तक हिरासत में रखा, पुलिस ने उन्हें खाना, पानी तक देने से इनकार कर दिया। जब सांसदों ने पूछा कि क्या हमे गिरफ्तार किया गया है तो पुलिस ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। यह आजादी का उल्लंघन है, यह हर मानवाधिकार का उल्लंघन है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी कांग्रेस के नेताओं को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया। हमारे नेताओं को अस्पताल जाना पड़ा, कुछ की पसलियां टूट गई, हम उपराष्ट्रपति जी के पास आए हैं, वह हमे सुरक्षित करने का अपना कर्तव्य निभाएं।

Recommended Video

      Congress protest कांग्रेस ने Vice President से कि Delhi Police की शिकायत वनइंडिया हिंदी । news

      बता दें कि राहुल गांधी से ईडी ने तीन दिन पूछताछ की। ईडी अभी तक राहुल गांधी से तकरीबन 30 घंटे की पूछताछ कर चुकी है और शुक्रवार को एक बार फिर से ईडी ने राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पूरे मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा किईडी अपना काम कर रही है, राहुल कानून का सम्मान कर रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस ने आतंक मचा रखा है, वह कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी कार्यालय में आने से रोक रही है। आखिर ऐसा करने वाली पुलिस कौन है। दिल्ली पुलिस की कांग्रेस नेता आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमत्री अमित शाह से मिलकर शिकायत कर सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+