शशि थरूर ने भारत की जीडीपी को पीएम मोदी की दाढ़ी से जोड़ा, ट्वीट में शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली: भारत की गिरती जीडीपी को लेकर विपक्ष लगातार हमला करता रहा है। यहां तक की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पॉलिसी पर भी सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसमें वो भारत की गिरती हुई जीडीपी की तुलना प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती हुई दाढ़ी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है कि इस कहते है ग्राफिक इलेस्ट्रेशनके के मायने।

Recommended Video
अपने ट्वीट में शशि थरूर ने पीएम मोदी की दाढ़ी से देश की जीडीपी को जोड़ते हुए एक ग्राफिक्स दिखाया है, जिसमें उन्होंने साल 2017-18 से लेकर 2019-20 का जिक्र किया है। साथ ही पीएम मोदी की पांच तस्वीरें भी हैं, जिसमें उनकी दाढ़ी छोटी से बड़ी होते हुए अलग-अलग साइज में दिखाई दे रही हैं और जीडीपी नीचे गिरती नजर आ रही है। ग्राफिक्स में बताया गया है कि साल 2017-18 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी 8.1 फीसदी थी, जो कि 2019-20 की दूसरी तिमाही में गिरकर 4.5 रह गई है।
कोरोना महामारी ने भारत सहित दुनियाभर के देशों की कमर तोड़कर रख दी है। भारत की जीडीपी में इसका बड़ा असर देखने को मिला है। साल 2020 में दुनियाभर के 100 से ज्यादा देश आर्थिक मंदी की चपेट में आए थे।
क्या होती है जीडीपी?
जीडीपी का मलतब होता है ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (Gross Domestic Products) यानी सकल घेरलू उत्पाद। यह एक अर्थव्यवस्था के आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है। भारत में इसकी गणना साल के हर तीसरे महीने यानी तिमाही के आधार पर की जाती है। जिससे भारत की आर्थिक सेहत कैसी है इसका पता लगाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications