'जब सिर्फ राहुल गांधी ने मोहम्मद शमी का साथ दिया था...', सेमीफाइनल की जीत पर कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?

Mohammed Shami News: आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 का सेमीफाइनल भारत ने जीत लिया है और फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इस मैच को जितवाने का बहुत हद तक श्रेय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को जाता है, जिन्होंने अकेले न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लिया। मैच जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम बड़ नेताओं ने मोहम्मद शमी को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई दी। इसी बीच कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने ऐसी बात कही, जो सुर्खियों में आ गई।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने उस समय को याद किया जब मोहम्मद शमी को 2021 में पाकिस्तान से भारत की हार के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।

Mohammed Shami News

एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पोस्ट में कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने लिखा, ''आज से कुछ सालों पहले जब हिन्दू-मुस्लिम की भांग पीकर 'भक्त' मोहम्मद शमी को गालियां दे रहे थे, तब शमी के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे।''

श्रीनिवास बीवी ने इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी के 2021 के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा था, ''मोहम्मद शमी हम सब आपके साथ हैं आप। ये लोग नफरत से भरे हुए हैं क्योंकि कोई उन्हें प्यार नहीं देता। उन्हे माफ कर दो।"

राहुल गांधी ने भी मोहम्मद शमी के लिए ट्वीट करते हुए कहा कि, ''मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी! उनके लगातार मैच विजेता प्रदर्शन ने उन्हें इस विश्व कप में एक असाधारण खिलाड़ी बना दिया है।''

2021 में टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत के पाकिस्तान से हारने के बाद 2021 में सोशल मीडिया ट्रोल्स ने मोहम्मद शमी को उनके धर्म के लिए निशाना बनाया था। राहुल गांधी के अलावा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित राजनेताओं ने ट्रोलिंग की निंदा की थी और उनको सपोर्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+