अंबिका सोनी के इस्तीफे की खबरों को कांग्रेस ने नकारा

गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेता शंकर सिंह वाघेला ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अंबिका सोनी के इस्तीफे की खबरों को कांग्रेस पार्टी ने नकार दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अंबिका सोनी ने न तो इस्तीफा दिया है और न ही इस्तीफे का कोई सवाल है। हालांकि कांग्रेस को एक तगड़ा झटका जरूर लगा है। वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

अंबिका सोनी के इस्तीफे की खबरों को कांग्रेस ने नकारा

शंकर सिंह वाघेला ने छोड़ी कांग्रेस

गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेता शंकर सिंह वाघेला ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। गांधीनगर में अपने जन्मदिन के खास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे 24 घंटे पहले ही निष्काषित कर दिया है। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही ये भी कहा कि वो किसी और पार्टी ने नहीं जाएंगे। भले ही वाघेला ने कांग्रेस पार्टी पर निष्काषन की बात कही हो लेकिन कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनकी बात का खंडन किया है।

कांग्रेस ने साफ किया कि गुजरात के दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला को पार्टी ने नहीं निकाला बल्कि उन्होंने खुद ये फैसला लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अंबिका सोनी के इस्तीफे संबंधी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अंबिका जी ने केवल अपने स्वास्थ्य वजहों की वजह से कांग्रेस नेतृत्व से उनके दायित्वों को कम करने की अपील की है। उन्होंने न तो पार्टी से इस्तीफा दिया है और न ही उनके इस्तीफे का कोई सवाल ही उठता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+