मस्जिद गए पीएम मोदी से कांग्रेसी नेता ने पूछा- ऐसा क्या हुआ जो खुदा याद आ गया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित सैफी मस्जिद का दौरा किया। इंदौर पहुंचे पीएम मोदी ने गाड़ी में जूते उतारकर मस्जिद में जाने से पहले वजू किया। सैयदना ने भी वाज़ रोका और प्रधानमंत्री को गले लगाया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों सैयदना के बगल में कुर्सी पर बैठे। इसी साल मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने की वजह से प्रधानमंत्री के इस दौरे को परोक्ष रूप से राजनीतिक फायदे और चुनावी कैंपेन से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस दौरे पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साधते हुए कहा कि, आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें खुदा की याद आ गई। शायराना अंदाज में सुरजेवाला में एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सुरजेवाला ने लिखा कि, वाह मोदी जी, वाह! वक़्त वक़्त की बात है। इसीलिए तो कहा है -: हैरान हूँ तुमको मस्जिद मे देखकर गालिब, ऐसा भी क्या हुआ कि खुदा याद आ गया...!!
सुरजेवाला के इस ट्वीट पर जहां कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर उनके साथ खड़े नजर आए। Bhrustrated Activist के एक यूजर ने लिखा कि, अरे मोदी जी तो ठीक है आप राहुल गांधी को संभालिये जिस तेजी से वो हिन्दू बन रहे हैं 2019 तक वो नागा साधु भी बन सकते हैं।
नवनीत व्यास नाम के एक यूजर ने लिखा कि, ये सब राहुल गांधी जी की करामात है " मजबूरी का नाम नरेंद्र मोदी"।
सुरेश शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, भक्तो, दिल हल्का न करो, ये मोदी नहीं कोई और है। मोदी एक मुस्लिम के सामने नतमस्तक हो सकते थे भला? कभी नहीं











Click it and Unblock the Notifications