करोड़ों लोगों की बेरोजगारी के लिए सिर्फ मोदी सरकार जिम्मेदार: राहुल गांधी
नई दिल्ली, 3 जून: पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी ने भारत में दस्तक दी, जिसके बाद सरकार को लॉकडाउन लागू करना पड़ा। जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए। हालात धीरे-धीरे पटरी पर आ ही रहे थे कि पिछले महीने फिर से कई राज्यों में लॉकडाउन लग गया। ऐसे में बेरोजगारी दर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसको लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।
Recommended Video

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि अबकी बार करोड़ों बेरोजगार। इसके लिए कौन है जिम्मेदार? सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री के लिए शर्म के दो मुद्दे, पहला न्यूनतम जीडीपी और दूसरा है उच्चतम बेरोजगारी। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक डेटा भी शेयर किया था।
वैक्सीन पर कही ये बात
पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों से वैक्सीन की कमी की खबर सामने आ रही है। जिस वजह से टीकाकरण को लेकर भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अभियान छेड़ दिया है। राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच सिर्फ वैक्सीन है। देश के जन-जन तक मुफ्त टीकाकरण पहुंचाने के लिए आप भी आवाज उठाइये- केंद्र सरकार को जगाइये। वैसे राहुल के इस ऑनलाइन कैंपेन को #SpeakUpForFreeUniversalVaccination नाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications