PM मोदी के संबोधन पर राहुल का तंज, कहा-तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला कैसे लुटा
नई दिल्ली। देश में बढ़ रहे कोरोना मामले के बीच पीएम मोदी ने मंगलवार को छठी बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी के इस संबोधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल गांधी ने एक शेर को ट्वीट कर पीएम मोदी को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने शहाब जाफ़री का शेर जरिए पीएम मोदी द्वारा तेल की कीमतें और चीन मुद्दे पर कुछ ना बोलने पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि, तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला कैसे लुटा, मुझे रहज़नों से गिला तो है, पर तेरी रहबरी का सवाल है। दरअसल पीएम मोदी के संबोधन में तेल कीमतों औऱ चीन मद्दे को लेकर कुछ नहीं कहे जाने पर राहुल ने यह तंज कसा है।

Recommended Video
बता दें कि, पीएम को राष्ट्र को संबोधन से तुरंत पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए उनसे कुछ सवाल पूछे और सुझाव दिये थे। इस वीडियो में उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान, गरीब, मजदूर और मध्यवर्ग पर आर्थिक हुई आर्थिक चोट और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों सहित, लद्दाख में चीन की घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठाया और इन पर सरकार के पक्ष की जानकारी देने को कहा था।
राहुल ने ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी कर कहा, 'पिछले तीन महीने में कोरोना ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। जबरदस्त चोट लगी, बहुत नुकसान हुआ। पूरा देश जानता है। सबसे ज्यादा नुकसान, सबसे ज्यादा चोट गरीबों को, मजदूरों को, मध्यम वर्ग को और सैलरी क्लास को लगी है। हमने सरकार को तीन-चार बार सुझाव दिए। न्याय योजना जैसी एक योजना लागू की जाए। परमानेंट न हो, 6 महीने के लिए चलाइए। हर गरीब परिवार के खाते में 7,500 रुपये महीने का डालिए। इससे डिमांड क्रिएट होगी। अर्थव्यवस्था फिर से चालू होगी। सरकार ने मना कर दिया। एक बार नहीं तीन चार बार मना कर दिया। कारण दिया कि हमारे पास पैसा नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि, मैं देश को याद दिलाना चाहता हूं कि सरकार ने पिछले तीन महीनों में नरेंद्र मोदी की सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। 22 बार उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पैसे की कोई कमी नहीं है। 3 लाख करोड़ रुपये सरकार के पास है। तो नरेंद्र मोदी न्याय योजना जैसी योजना लागू कीजिए। राहुल ने कहा कि, एक दूसरा सवाल नरेंद्र मोदी से है। पूरा देश जानता है कि चीन ने हिंदुस्तान की पवित्र जमीन छीन ली है हम सब जानते हैं कि चीन लद्दाख में चार जगह अंदर बैठा हुआ है। नरेंद्र मोदी जी आप देश को बताइए चीन की फौज को आप हिंदुस्तान से कब निकालेंगे। और कैसे।












Click it and Unblock the Notifications