'BJP ने देश में नफरत का केरोसिन फैलाया', राहुल गांधी का तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के मौजूदा हालातों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कहा कि देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया गया है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि सिर्फ मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है।
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुट तैयारी में जुटा है। मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरा जोर विपक्षी दल लगा रहा है। इसी बीच विपक्षी दलों की सत्ता पक्ष के खिलाफ बयानबाजी का दौर भी जारी है। मंगलवार यानी आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के मौजूदा हालातों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।
हाल ही के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल ने बीजेपी पर तंज कसा है। कहा कि बीजेपी, मीडिया और उनके साथ खड़ी ताकतों ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि सिर्फ मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है। इन घटनाओं पर राहुल का फूटा गुस्सा...

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में एक आरपीएफ कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें एएसआई और 3 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई। जिसमें कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अराजकतत्वों ने अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications