राहुल का मोदी सरकार पर हमला, बोले- मध्यवर्ग की बचत पर ब्याज कम करके लूट की जाएगी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा छोटी बचत पर ब्याज दर कम करने के फैसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि, चुनाव खत्म होते ही मध्यवर्ग की बचत पर फिर से ब्याज कम करके लूट की जाएगी। इसे पहले राहुल गांधी ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर भी सरकार को निशाने पर लिया था। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सीतारमण पर निशाना साधा।
Recommended Video

राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्विट कर लिखा कि, पेट्रोल-डीज़ल पर तो पहले से ही लूट थी, चुनाव ख़त्म होते ही मध्यवर्ग की बचत पर फिर से ब्याज कम करके लूट की जाएगी. जुमलों की झूठ की, ये सरकार जनता से लूट की! वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर 24 घंटे के भीतर सरकार द्वारा घोषित छोटी बचत पर नई ब्याज दरों को वापस लेने के लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या यह वास्तव में 'चूक' थी या चुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, सच में सीतरामण, यह भारत सरकार की योजनाओं पर ब्याज दरों को कम करने का आदेश जारी करने के पीछे चूक थी या इसे चुनाव के मद्देनजर वापस लिया गया? प्रियंका की यह टिप्पणी गुरुवार को सीतारमण के यह कहने के बाद आई, भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें वही रहेंगी, जो 2020-2021 की अंतिम तिमाही में थीं, यानी जो मार्च 2021 की दरें थीं। गलती से जारी आदेश वापस ले लिया जाएगा।
बुधवार को वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में 50-110 बेसिस पॉइंट की कटौती की घोषणा की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी एक ट्वीट में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, मैडम वित्त मंत्री, आप सर्कस चला रही हैं या सरकार? ऐसे में कोई भी अर्थव्यवस्था के कामकाज की कल्पना कर सकता है जब करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाला ऐसा विधिवत आदेश चूक से जारी कर दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications