मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति का कांग्रेस नेता ने किया समर्थन, राहुल गांधी से माफी मांगते हुए लिखा-मैं रोबोट नहीं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट के साथ बैठक की। इस दौरान सरकार ने नई शिक्षा नीति पर मुहर लगा दी। जिसका कई राजनीतिक पार्टियों ने स्वागत किया, तो कई ने विरोध। इस बीच कांग्रेस नेता और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भी नई शिक्षा नीति की तारीफ की। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी से माफी भी मांगी। उन्होंने साफ कहा कि वो रोबोट या कठपुतली नहीं हैं, जो सिर हिलाती रहें।

Recommended Video

    Congress leader Khushboo Sundar ने NEP का किया समर्थन, Rahul Gandhi से माफी मांगी | वनइंडिया हिंदी
    education

    खुशबू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति पर मेरा स्टैंड पार्टी से अलग है। जिस वजह से वो राहुल गांधी से माफी मांगती हैं। वो कठपुतली या रोबोट की तरह सिर हिलाने की बजाए तथ्यों पर बात करती हैं। जरूरी नहीं है कि आप पार्टी के नेता की हर चीज से सहमत हों, बतौर नागरिक भी वो अपने विचार रख सकते हैं। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि राजनीति सिर्फ शोर मचाने के लिए नहीं है। ये मिलकर काम करने का विषय है, जिसे बीजेपी और पीएम को समझना होगा। हम विपक्ष के रूप में इसे विस्तार से देखेंगे और इसकी कमियों को मार्क करेंगे।

    तीसरे ट्वीट में उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघी ज्यादा आनंदित न हों। मैं बीजेपी में नहीं जा रही हूं। मेरी राय पार्टी से अलग है, लेकिन मैं खुद की सोच के साथ एक व्यक्ति हूं। खुशबू ने आगे लिखा कि नई शिक्षी नीति में कुछ जगहों पर खामियां हैं, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि हम सकारात्मकता के साथ बदलाव को देख सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+