कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का विवादित बयान, गधे से की पीएम मोदी की तुलना
विपक्षी दलों ने 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से बाहर करने की प्लानिंग शुरू कर दी है, जिसके तहत 26 दलों ने मिलकर एक नया गठबंधन इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) बनाया। हाल ही में इस पर पीएम मोदी ने निशाना साधा था। जिस पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पलटवार किया, साथ ही पीएम पर एक विवादित बयान दे डाला।
कन्हैया कुमार ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं PFI के नाम में भी इंडिया है। मतलब गधे के चार पैर होते हैं और कुत्ते के भी चार पैर होते हैं, ऐसे में सारे गधे कुत्ते हैं। अगर ये रिजनिंग मैं लगाऊं, तो मैं ये कह सकता हूं कि पीएम मोदी को दो आंख हैं और गधे को भी दो आंख हैं.......।

उन्होंने आगे कहा कि आज हम बहुत गंभीर परिस्थिति में खड़े हैं। यहां संस्थाओं को तो छोड़ दीजिए, व्यक्तियों को भी बोलने की आजादी नहीं है। कन्हैया कुमार ने कहा कि जो अपनी पत्नी की जिम्मेदारी नहीं उठा पाया, वो देश की जिम्मेदारी उठा रहा।
क्या कहा था पीएम मोदी ने?
हाल ही में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई थी। जिसमें पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम INDIA रख लिया। ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) में भी इंडिया शब्द है। यहां तक की आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन में भी इंडिया है।
पीएम ने आगे कहा कि विपक्ष के आचरण से पता चलता है कि वो हताश और निराश है। ऐसे में लग रहा कि वो लोग अभी विपक्ष में ही रहेंगे। 2024 में बीजेपी फिर से सत्ता में आ रही और देश प्रगति के पथ पर जाएगा।
Recommended Video
पार्टी ने दी है बड़ी जिम्मेदारी
करीब दो साल पहले कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हुए थे। हाल ही में पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी, जिसके तहत उनको भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले रूचि गुप्ता के पास ये पद था।












Click it and Unblock the Notifications