Congress की 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा'26 से होगी शुरू, जानिए कब तक चलेगी
Congress News: कांग्रेस की 26 जनवरी, 2025 से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू होगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के हर राज्य में जाएगी और इसमें सभी मुद्दे शामिल होंगे।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, CWC की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, '26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक हम 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे। हर राज्य में ये यात्रा होगी और इसमें सभी मुद्दे शामिल होंगे। जैसा हम मानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को 'संजीवनी' मिली और हमारे राजनीति में ये एक परिवर्तनकारी क्षण था।

उसके बाद 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' हुआ और अब एक साल के लिए 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' होगा। इतना ही नहीं, जयराम रमेश ने कहा कि बैठक में यह तय हुआ है कि हमें महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। खबर के मुताबिक, वहीं, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कई राजनीतिक अभियान शुरू करेगी।
वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस दिसंबर-2024 से जनवरी 2026 तक लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' राजनीतिक अभियान शुरू करेगी। इस दौरान बैठक में कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग दोहराई गई। इसके साथ ही जल्द से जल्द सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना की मांग का प्रस्ताव भी रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications