सचिन पायलट को हटाने के बाद राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान में पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी संकट के बीच मंगलवार को कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी से निकाल दिया। इसके साथ ही उन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गोविंद सिंह डोटासरा जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

congress leader Govind Singh Dotasra appointed as Rajasthan PCC Chief

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने संगठन स्तर पर कई और बदलाव किए हैं। पार्टी ने कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं हेमसिंह शेखावत को कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के ऑफिस से सचिन पायलट की नेम प्लेट हटाकर गोविंद सिंह डोटासरा की नेम प्लेट लगा दी गई है। इसके अलावा सचिन पायलट से जुड़े सामानों को भी ऑफिस से हटाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के ऑफिस को चारों तरफ से सील कर दिया गया है और बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि, बागी तेवर अपनाए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मनाने की तमाम कोशिशें फेल होने के बाद आखिरकार कांग्रेस ने आज उनके खिलाफ ऐक्शन लेते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Recommended Video

      Rajasthan political crisis: Ashok Gehlot का Sachin Pilot पर आरोप, BJP ने रची साजिश | वनइंडिया हिंदी

      वहीं इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने एक षडयंत्र के तहत राजस्थान की 8 करोड़ जनता के सम्मान को चुनौती दी है। बीजेपी ने साजिश के तहत कांग्रेस की सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश की है। बीजेपी धनबल और सत्ताबल से कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीदने की कोशिश की है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में फंस गए और कांग्रेस सरकार गिराने में लग गए हैं। इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और उन्हें वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति से अवगत कराया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+