Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'5 ट्रिलियन में कितने जीरो' के बाद गौरव वल्लभ के इस नए सवाल पर फिर अटके संबित पात्रा, Video वायरल

'5 ट्रिलियन में कितने जीरो' पूछने वाले गौरव वल्लभ ने अब संबित पात्रा से पूछा ये नया सवाल, देखिए वीडियो...

नई दिल्ली। कांग्रेस के 'संबित पात्रा' कहे जाने वाले पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ इन दिनों चर्चाओं में हैं। न्यू चैनल की लाइव डिबेट में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा से '5 ट्रिलियन में कितने जीरो' सवाल पूछकर सुर्खियों में आए गौरव वल्ल्भ को कांग्रेस ने हाल ही में झारखंड की जमशेदपुर ईस्ट सीट पर मुख्यमंत्री रघुबरदास के सामने चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि गौरव वल्लभ सियासी मैदान पर फ्लॉप रहे और महज 18941 वोट ही हासिल कर पाए। अब एक बार फिर गौरव वल्लभ सुर्खियों में हैं। दरअसल गौरव वल्लभ ने संबित पात्रा के साथ डिबेट में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ऐसा सवाल पूछा कि दोनों की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Recommended Video

    Gourav Vallabh vs Sambit Patra: CAA पर गौरव वल्लभ के सवाल पर फिर फंसे पात्रा | वनइंडिया हिंदी
    गौरव वल्लभ ने पूछा- CAA के ऑफिशियल गजट में कितने पेज

    गौरव वल्लभ ने पूछा- CAA के ऑफिशियल गजट में कितने पेज

    दरअसल हिंदी समाचार चैनल न्यूज-18 पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चौपाल कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें कांग्रेस की तरफ से गौरव वल्लभ और भाजपा की तरफ से संबित पात्रा डिबेट के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान संबित पात्रा ने कहा कि गौरव वल्लभ ने नागरिकता संशोधन बिल देखा भी नहीं है और यहां डिबेट करने आ गए। इस पर गौरव वल्लभ ने संबित पात्रा से पूछ डाला कि अगर आप बिल पढ़कर आए हैं तो बताइए कि नागरिकता संशोधन एक्ट के ऑफिशियल गजट में कितने पेज हैं।

    सवाल पर अटके संबित पात्रा

    सवाल पर अटके संबित पात्रा

    गौरव वल्लभ ने कहा कि मेरा खुला चैलेंज है कि अगर ये इस सवाल का जवाब दे दें तो मैं मान जाऊं। इस सवाल पर संबित पात्रा भड़क गए। संबित पात्रा ने कहा कि मैं बिल्कुल नहीं बताऊंगा। संबित पात्रा बोले कि ये डिबेट क्या पेजों की संख्या पूछने के लिए बुलाई गई है। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। हालांकि कुछ सेंकड बाद संबित पात्रा ने बताया कि एक्ट में 4 पेज हैं, जिसपर गौरव वल्लभ ने उन्हें फिर से घेर लिया और कहा कि चार पेज नहीं है।

    देखिए वीडियो (41:30 मिनट से):-

    संबित पात्रा ने पूछा, कौन से ब्रांड की पेंट पहनी है

    इसके बाद संबित पात्रा ने गौरव वल्लभ से सवाल करने शुरू कर दिए और पूछा कि बताइए आपकी कौन से ब्रांड की पेंट पहनी है, किस दर्जी ने ये पेंट सिली है। संबित पात्रा ने पूछा कि बताइए आपने कौन से ब्रांड के जूते पहने हैं, आपकी शर्ट कौन से ब्रांड की है। दोनों के बीच इस तरह के सवाल जवाब देख वहां मौजूद दर्शक भी ठहाके मारकर हंसने लगे। संबित पात्रा और गौरव वल्लभ की बहस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

    '5 ट्रिलियन में कितने जीरो' से मिलीं सुर्खियां

    '5 ट्रिलियन में कितने जीरो' से मिलीं सुर्खियां

    आपको बता दें कि इससे पहले न्यूज चैनल पर ही अर्थव्यवस्था को लेकर हुई एक डिबेट में संबित पात्रा ने जैसे ही कहा कि केंद्र सरकार पांच ट्रिलियन इकॉनोमी का लक्ष्य हासिल करेगी तो गौरव वल्लभ ने पूछ लिया था कि पहले बताइए 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। दोनों नेताओं की इस बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने लिखा था कि अब कांग्रेस को भी अपना संबित पात्रा मिल गया। संबित पात्रा और गौरव वल्लभ के बीच इसके बाद भी कई मौकों पर इसी तरह की डिबेट देखने को मिली।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+