गुलाम नबी आजाद ने कर्ण सिंह से की मुलाकात, बताया क्यों पहुंते थे उनके घर
नई दिल्ली, 18 मार्च: कांग्रेस पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के अपने वरिष्ठ सहयोगी कर्ण सिंह से मुलाकात की है। शुक्रवार दोपहर को गुलाम नबी आजाद दिल्ली स्थित कर्ण सिंह के घर पहुंचे और उनके साथ बैठक की, जिसके बाद वो वापस लौट आए। कर्ण सिंह के घर से लौटते हुए जब मीडिया ने आजाद से इस मुलाकात की वजह जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं यहां कर्ण सिंह को होली की शुभकामनाएं देने आया था। मैंने उनसे मिलकर उनको होली की मुबारकबाद दी है। इसे ज्यादा कुछ ना समझा जाए।

बीते कुछ समय से मुख्य नेता गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता (जी-23 ग्रुप) नेता पार्टी आलाकमान खासतौस से गांधी परिवार से असंतुष्ट हैं। हाल के दिनों में जी-23 नेताओं ने कुछ बैठकें की हैं। ऐसे में आजाद के कर्ण सिंह से मिलने जाने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तो आजाद ने साफ किया है कि वो सिर्फ होली मिलने गए थे।
बता दें कि गुलाम नबी आजाद और कर्ण सिंह दोनों ही जम्मू कश्मीर से हैं और कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में से हैं। इस साल जब गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पर एतराज का इजहार किया था तो कर्ण सिंह खुलकर आजाद के समर्थन में आए थे। कर्ण सिंह ने आजाद के पुरस्कार स्वीकार करने का समर्थन करते हुए उनके फैसले की सराहना की थी और उनको बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications