कर्नाटक: CM पद की दावेदारी के बीच डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा बयान, सिद्धारमैया को लेकर कही ये बात
कर्नाटक में सीएम पद की रेस में दो नेताओं का नाम चल रहे हैं। जिसमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस बीच देश पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि उनका सिद्धारमैया से कोई मतभेद नहीं है। जिन्हें शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे देखा जा रहा है।
रविवार को तुमकुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, कुछ लोगों का कहना है कि मेरे सिद्धारमैया के साथ मतभेद हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं।
डीके की ये टिप्पणी दोनों नेताओं के समर्थकों द्वारा कर्नाटक के "अगले सीएम" के रूप में प्रोजेक्ट करने वाले पोस्टर लगाए जाने के घंटों बाद आई है। उन्होंने कहा कि, मैंने कई बार पार्टी के लिए कुर्बानी दी है। मैंने बलिदान दिया और मदद की और सिद्धारमैया के साथ खड़ा रहा।
कांग्रेस स्टेट चीफ ने आगे कहा कि, जब मुझे शुरू में मंत्री नहीं बनाया गया तो क्या मैंने सब्र नहीं किया था? तभी भी मैंने सिद्धारमैया का साथ दिया था। शनिवार को कर्नाटक में बीजेपी को हराकर जोरदार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के सामने अब मुख्यमंत्री तय करने की चुनौती है।
इस रेस में दो लोग आगे चल रहे हैं। जिसमें सिद्धारमैया सबसे आगे हैं। उसके बाद राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार हैं। इस पर निर्णय लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष और पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों सहित कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की आज बेंगलुरु में बैठक हो रही है। सूत्रों के मुताबिक विधायक पार्टी के आलाकमान को सीएम चेहरे और डिप्टी सीएम चेहरे पर फैसला करने के लिए अधिकृत करते हुए एक प्रस्ताव पारित करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि, सिद्धारमैया सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं, इसलिए कांग्रेस आलाकमान उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के नेतृत्व ने उनकी कड़ी मेहनत को स्वीकार करते हुए उन्हें डिप्टी सीएम के पद की पेशकश की है। सूत्रों ने कहा, शिवकुमार को भी एक महत्वपूर्ण मंत्रालय की पेशकश की गई है।
आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद के रूप में पेश करना चाहती है। जो ओबीसी कुर्बा समाज से संबंधित हैं। सूत्रों ने कहा कि पार्टी कर्नाटक में तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, "वोक्कालिगा समाज के डीके शिवकुमार, दलित समाज के जी परमेश्वर और लिंगायत समाज के एमबी पाटिल डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
सूत्रों ने कहा, "कांग्रेस ने शिवकुमार से यह भी कहा है कि उनके खिलाफ ईडी के मामले हैं, जिस पर बीजेपी हंगामा करेगी। इसलिए उन्होंने 2024 तक के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। शिवकुमार इसके लिए तैयार हैं, लेकिन वह एक और डिप्टी सीएम नहीं चाहते हैं। इससे पहले आज दिनेश गुंडू राव, रिजवान अरशद, पुत्तरंगा शेट्टी सी और सतीश जरकिहोली सहित कांग्रेस विधायकों ने पार्टी की सीएलपी बैठक से पहले बेंगलुरु में पार्टी नेता सिद्धारमैया से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications