कैटरीना के बाद एक्ट्रेस नगमा हुईं कोरोना संक्रमित, ले चुकी थीं कोविड वैक्सीन का पहला डोज
मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी अपना कहर बरपा रही है। हर दिन कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता और अभिनेत्री नगमा कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस नगमा ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। इसके अलावा उन्होंने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि, वे वैक्सीन का एक डोज ले चुकी हैं।

ले चुकी हैं कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
एक्ट्रेस नगमा ने बुधवार शाम ट्वीट कर लिखा कि, कुछ दिन पहले मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी, कल मैंने कोविड-19 का टेस्ट करवाया है। मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। सभी कृपया ध्यान रखें और वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद भी किसी भी तरह की आवश्यक सावधानी न बरतें। किसी को हतोत्साहित ना करे, सुरक्षित रहें।

ट्वीट कर दी जानकारी
इससे पहले एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कोरोना संक्रमित हो गई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। कैटरीना ने लिखा, 'मेरा कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल होम क्वारंटीन में हूं। मैं सभी प्रोटेकॉल्स का पालन कर रही हूं। साथ ही डॉक्टर्स की सलाह मान रही हूं। मैं सभी से आग्रह कर रही हूं, जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना तत्काल कोरोना टेस्ट कराएं। आप सभी के साथ और प्यार के लिए शुक्रिया। आप सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।
Recommended Video

ये बॉलीवुड सेलेब्स हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
नगमा से पहले बीते कुछ दिनों में कटरीना कैफ, सीमा पहवा, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, गोविंदा, एजाज खान, बप्पी लहरी, फातिमा सना शेख, अभिजीत सावंत, आमिर खान, आर माधवन, कार्तिक आर्यन, परेश रावल, रणबीर कपूर, आदित्य नारायण, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, संजय लीला भंसाली समेत कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications