कोरोना वायरस की चपेट में आए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

नई दिल्ली। देश में फैले कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में अब राजनेता भी आने लगे है, शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी महामारी की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि अभिषेक मनु सिंघवी में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण पाए गए हैं, इस बीच उनके कार्यालय के भी सभी सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट किया गया, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Recommended Video

    Coronavirus: Abhishek Manu Singhvi निकले Corona Positive, Home Isolation में रहेंगे | वनइंडिया हिंदी
    Congress leader Abhishek Manu Singhvi in ​​the grip of Coronavirus, report came positive

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील भी हैं, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले वह कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं। सिंघवी से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय झा भी कोरोना संक्रमित हो गए थे, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बता दें कि पिछले महीने पहले अभिषेक मनु सिंघवी को लेकर यह अफवाह भी उड़ी थी कि वह कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने वाले हैं। हालांकि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं थी।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना को हराया
    देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है, महामारी की चपेट में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी आ गए थे जिसके चलते उन्हें कई दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि शुक्रवार को सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें आज ही मैक्स हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। केंद्रीय दिशा-निर्देशों के चलते उन्हें घर में 7 दिन क्वारंटाइन नियमों का पालन करना होगा। बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत 16 जून को बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी कोरोना को मात, रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+