बौखलाई आप थाम सकती है कांग्रेस का दामन

लोक सभा चुनाव 2014 में आप पार्टी ने देश भर में करीब 450 उम्मीदवार खड़े किए थे जिसमें से 410 उम्मीदवारों की तो जमानत भी जब्त हो गई। इस करारी हार के बाद तिमिलाए आप के नेता वापस दिल्ली में सत्ता पाना चाह रहे हैं और अपनी सरकार भी बनाना चाह रहे हैं। जिस कांग्रेस की दुहाई देकर अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में 49 दिनों के लिए सरकार बनाई थी अब वापस उसी कांग्रेस का दामन थामकर केजरीवाल फिर से सत्ता में आने की सोच रहे हैं।
कांग्रेस की हार और उसका भ्रष्टाचार तो अब किसी से भी नहीं छिपा है। ऐसे में कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह लवली ने ऐसे सभी बयानों और किस्सों से इंकार किया है कि वो आप को समर्थन देकर सरकार बनाने के फेर में हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अभी तक उनके पास ऐसे किसी भी बयान की कोई जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ ही घंटों में कांग्रेस और आप इस बात का औपचारिक तरीके से ऐलान कर सकते हैं।
शाजिया इल्मी ने ये क्या कह दिया:
आप पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने हार से बौखलाकर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सभी को बंधक बनाकर रखा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के नेता स्वयं में स्वतंत्र महसूस नहीं करते हैं किसी को कोई आजादी नहीं मिली है। शाजिया ने बताया कि अरविंद के कट्टर विचारों के चलते ही पार्टी ने इतनी बड़ी हार का सामना किया है। यहीं नहीं अमेठी से उम्मीदवार आप के कुमार विश्वास ने भी हार का सामना करने के बाद ही मुंह खोला। कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कुछ गलत निर्णयों के चलते पार्टी की हार हुई है। अप्रत्यक्ष रूप से कुमार ने यह भी कहा कि अरविंद अभी तक राजनीति में परिपक्व नहीं हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications