Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सामंती उन्माद' से गुजर रही है कांग्रेस, राहुल गांधी की लंदन वाली टिप्पणी पर मुख्तार नकवी का जोरदार हमला

राहुल गांधी की लंदन वाली विवादित टिप्पणी के लिए अब बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सामंती उन्माद और अहंकार का शिकार हो चुकी है।

congress-is-going-through-feudal-frenzy-mukhtar-naqvi-on-rahul-gandhi-s-london-remarks

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ब्रिटेन वाली विवादित टिप्पणी पर जोरदार हमला किया है। नकवी ने कांग्रेस नेता से संसद और पूरे देश से माफी मांगने को कहा है। एक बयान में नकवी ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर यह भी आरोप लगाया है कि वह देश की संसद, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को कलंकित करने के लिए 'जानबूझकर अभियान' चला रहे हैं। जब से यह विवाद शुरू हुआ है, पहली बार नकवी ने इस तरह से पार्टी के पक्ष में मोर्चा संभाला है और कांग्रेस पर निशाना साधा है।

congress-is-going-through-feudal-frenzy-mukhtar-naqvi-on-rahul-gandhi-s-london-remarks

संसद और पूरे देश से माफी मांगें राहुल- नकवी
वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी के दफ्तर से जारी बयान के मुताबिक, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज राहुल गांधी की भारतीय संसद और लोकतंत्र पर विदेश धरती पर टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और कहा कि कांग्रेस नेता को संसद और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।' नकवी ने आरोप लगाया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष की अगुवाई करने की कोशिशों के चक्कर में कांग्रेस 'सामंती उन्माद' से गुजर रही है। उन्होंने कांग्रेस से मांग की है कि वह देश के बदले माहौल और मूड को देखते हुए 'सामंती अहंकार' से बाहर आ जाए।

congress-is-going-through-feudal-frenzy-mukhtar-naqvi-on-rahul-gandhi-s-london-remarks

'सामंती उन्माद' से गुजर रही है कांग्रेस'
हाल ही में राहुल गांधी ने यूके में आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है और देश की संस्थाओं को 'पूरी तरह निशाना' बनाया जा रहा है। बयान के मुताबिक, 'आज यूपी के रामपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस और इसके नेता सामंती अंहकार से बाहर आएं और देश के बदल माहौल और मूड को समझें।' बयान में कहा गया है कि 'नकवी ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष का नेतृत्व करने के प्रयासों के चक्कर में कांग्रेस सामंती उन्माद से गुजर रही है।' उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संसद, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को जानबूछकर गिराने कोशिशों के लिए उन्हें खेद जताना चाहिए। उन्होंने कहा है कि हालांकि लोकतंत्र में कांग्रेस की देश की संसद और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ 'साजिश की सनक' पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi के घर Delhi Police ने क्या पूछताछ की ? | Mallikarjun Kharge | वनइंडिया हिंदी
    congress-is-going-through-feudal-frenzy-mukhtar-naqvi-on-rahul-gandhi-s-london-remarks

    'कांग्रेस की एंट्री गेट से एग्जिट गेट पर कतार लंबी'
    बयान में कहा गया है कि 'नकवी ने कहा कि यहां तक कि कांग्रेस के नेताओं को भी महसूस हो चुका है कि इसकी मूर्खता ने इस पुरानी पार्टी को नॉन परफॉर्मिंग असेट में बदल दिया है, जिसका ने तो बाहर और न ही अंदर कोई मोल है और इसी के चलते कांग्रेस की एंट्री गेट के मुकाबले एग्जिट गेट की कतार लंबी है।' 'नकवी ने ये भी कहा कि लोकतांत्रिक रूप से पराजित राजवंश, जो खुद को राजनीतिक स्वामी समझते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक कद को हजम नहीं पा रहे हैं।'

    congress-is-going-through-feudal-frenzy-mukhtar-naqvi-on-rahul-gandhi-s-london-remarks

    'साजिश में सफल नहीं होगी कांग्रेस'
    वे बोले कि कांग्रेस देश की संसद और संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने 'अहंकार और अराजकता' को 'अगवा' करने की साजिश में सफल नहीं हो पाएगी। दरअसल, राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी ने बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर रखा है। भाजपा उनपर विदेशी धरती पर भारत की छवि खराब करने और विदेशियों से दखल देने की मांग करने के आरोप लगा रही है। तो कांग्रेस इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घरेलू मसलों की चर्चा विदेशों में करने के आरोप लगा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+