फिर चर्चा में आया राहुल गांधी का विदेश दौरा, पढ़े पूरी खबर
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल गांधी इस साल की अपनी 8वीं विदेश यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अपने बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी को बुरे दौर से निकालने के बजाए अपनी विदेश यात्राओं पर फोकस कर रखा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल अभी एक विदेश यात्रा से लौटे नहीं है तब तक उनकी दूसरी विदेश यात्रा तय हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल गांधी इस साल की अपनी 8वीं विदेश यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसी खबरें है कि राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। अमेरिका के दौरे पर राहुल गांधी वॉशिंगटन डीसी के कार्नेगी इंस्टीट्यूट में टेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि सितंबर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो हफ्ते के लिए अमेरिका जाने वाले हैं।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इसी हफ्ते नॉर्वे की चार-दिवसीय यात्रा से लौटेंगे, और सितंबर में वह दो हफ्ते के लिए अमेरिका चले जाएंगे।
ऐसे में जब कांग्रेस पार्टी समस्याओं से घिरी हुई है, राहुल गांधी का बार-बार विदेश जाने को लेकर सवाल उठने लगा है। सवाल है कि पार्टी के हाल को ठीक करने के बजाए राहुल विदेश यात्राओं पर फोकस क्यों कर रहे हैं।
इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस आलाकमान का करीबी माना जाता है। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है।