कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर हुआ कोरोना, आइसोलेशन में रहेंगी
नई दिल्ली, 13 अगस्त: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से कोरोना की चपेट में आ गई हैं। सोनिया गांधी की कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पार्टी सांसद और महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा वह सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेशन में रहेंगी।
बता दें इससे पहले सोनिया गांधी की जून 2022 में कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं लगभग डेढ़ महीने बाद उनकी अब दोबारा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जानकारी दी थी कि उन्हें तीन महीने में दूसरी बार कोविड हुआ है उककी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।












Click it and Unblock the Notifications