'...सलाहकारों की टिप्पणी पर नहीं करते कमेंट', राहुल गांधी पर PK के बयान को लेकर बोलीं सुप्रिया श्रीनेत
राहुल गांधी के चुनाव लड़ने और कांग्रेस में लीडरशिप को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने टिप्पणी की थी, जिसे कांग्रेस ने खारिज कर दिया है। पीके के बयान पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस किसी सलाहकार की टिप्पणी पर कमेंट नहीं। अगर कोई राजनीतिक दल इस प्रकार की बयानबाजी करता है, कांग्रेस उसे चुनौती देगी।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ पीटीआई ने एक इंटरव्यू लिया था। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लेकर एक टिप्पणी की थी। पीके ने राहुल गांधी को लेकर एक सलाह देते हुए कहा कि अगर इस बार भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो राहुल गांधी को खुद के पार्टी की लीडरशिप से अलग कर लेना चाहिए।

प्रशांत किशोर की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने तीखा हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीके के एक सलाहकार बताया और कहा कि कांग्रेस कभी भी एडवाइजर की टिप्पणियों पर कमेंट नहीं करती।
उन्होंने आगे कहा, जब 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी मामलों को पीवी नरसिम्हा राव पर छोड़ दिया था। वहीं पीके ने कहा कि राहुल गांधी का शो चलाने का तरीका भी अलोकतांत्रिक भी है।
कौन हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर जाने माने चुनावी रणनीतिकार हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक अभियान तैयार किया था, वे कांग्रेस के लिए एक पुनरुद्धार योजना भी लेकर आए थे, लेकिन इसके कार्यान्वयन को लेकर पार्टी नेता एकमत नहीं थे। ऐसे में पीके को कांग्रेस सलाहकार पद से हटा दिया गया। वहीं प्रशांत किशोर की टिप्पणियों पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया सुले ने कहा कि सलाहकारों की टिप्पणियो पर किसी तरह के रिएक्शन की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications