अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार बदलेगी सिलेबस! किताबों से हटेगा हेडगेवार वाला चैप्टर

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अब पिछली भाजपा सरकार द्वारा जो आरएसएस के संस्‍थापक हेडगेवार के भाषण का चैप्‍टर किताबों में जोड़ा था, उसे हटाने जा रही है।

KB Hedgewar

कर्नाटक में कांग्रेस सत्‍ता संभालते ही ताबड़तोड़ फैसले कर रही है। वहीं अब कर्नाटक की पिछली भाजपा सरकार ने स्‍कूल के सिलेबस में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के संस्‍थापक केशव बलिराम हेडगेवार वाला जो चैप्‍टर जोड़ा था उसे कांग्रेस हटवाने की कवायद शुरू कर चुकी है।

मंत्री ने किया ये खुलासा

कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि हमारी सरकार पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई पाठ्यपुस्तकों से कुछ पाठों को हटाने की योजना बना रही है। उन्‍होंने कहा हमारे बच्‍चों को ऐसे लोगों की कहानियां पढ़ाई जानी चा‍हिए जिन्‍होंने वास्तव में राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया है।

बीजेपी ने अपने वैचारिक मुद्दों को पाठ्यपुस्तकों में डालने की कोशिश की

मंत्री ने कहा यदि आप स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, इतिहास की किताबों में ये पढ़ाया जाना चाहती ना कि अपनी व्यक्तिगत वाले व्‍यक्मि की कहानी को जिसे आप अपना आदर्श मानते हैं। उन्‍होंने कहा बीजेपी ने अपने वैचारिक मुद्दों को पाठ्यपुस्तकों में डालने की कोशिश की है, जो बिलकुल भी सही नहीं है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को इसे बहुत गंभीरता से लेना होगा और सुधारात्मक उपाय करने होंगे।

अनावश्‍यक सामग्री को हटाया जाएगा

प्रदेश के प्राथमिक और माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री मुध बंगारप्‍पा ने कहा स्‍कूली पाठ्यक्रमों की समीक्षा और विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार स्‍कूलों छात्रों के लिए जो जरूरी होगा वो ही रखा जाएगा अनावश्‍यक सामग्री को हटाया जाएगा।

कांग्रेस ने सिलेबस का भगवाकरण करने का लगाया था आरोप

बता दें पिछली भाजपा सरकार ने जब आरएसएस संस्‍थापक हेडगेवार के भाषण को स्‍कूल के पाठ्यक्रम में जोड़ा था तब विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस पर विरोध किया था। सिलेबस से स्‍वतंत्रता सेनिनियों, समाज सुधाराकें के अध्‍याय को हटाकर कथित तौर पर पाठ्यक्रमों का भगवाकरण करने का आरोप लगाया था। कांग्रस ने तत्‍काली पाठ्यपुस्‍तक समीक्षा समिति के तत्‍तकालीन प्रमुख रोहित चक्रतीर्थ को सस्‍पेंड करने की मांग की थी।

भाजपा ने बच्चों की मानसिकता को नहीं समझा है

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्‍पा ने कहा कि कर्नाटक में नए कक्षाओं के स्‍कूल शुरू हो चुके हैं लेकिन इसी वर्ष स्कूली पाठ्यपुस्तकों को संशोधित करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव बात कर रही है। पिछली भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पाठ्यक्रमों में बदलाव करना उनका बीजेपी संस्करण है। भाजपा ने बच्चों की मानसिकता को नहीं समझा है, उन्हें बच्चों को क्या देना चाहिए।

हम वो कर रहे हैं जो बच्‍चों के हित में है

बीजेपी दिमाग में इतनी भ्रष्ट है कि वह इसे पढ़ाई में डालना चाहती है। उन्‍होंने कहा हम बीजेपी के खिलाफ कुछ भी नहीं कर रहे हैं, हम वो कर रहे हैं जो बच्‍चों के हित में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+