कपिल सिब्बल पर बोले केसी वेणुगोपाल- कांग्रेस बड़ी पार्टी, लोग आते-जाते रहते हैं

कांग्रेस बड़ी पार्टी लोग आते-जाते रहते हैं: कपिल सिब्बल पर

नई दिल्ली, 25 मई: पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस छोड़ दी है। लंबे समय तक कांग्रेस के अहम नेताओं में शामिल रहे सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। कपिल सिब्बल के पार्टी से जाने पर कांग्रेस का बयान आया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सिब्बल पर हुए सवाल पर उनको ज्यादा अहमियत ना देने का संदेश देते हुए कहा कि हमारी पार्टी में तो बहुत से लोग आते और जाते रहते हैं।

Recommended Video

    Kapil Sibal ने क्यों छोड़ा Congress का हाथ, जानिए क्यों अलग हो गईं सिब्बल की राहें | वनइंडिया हिंदी
     Kapil Siba

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमारी पार्टी से लोग आते-जाते रहते हैं। यह एक बड़ी पार्टी है और इसमें काफी जगह है। कुछ लोग पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में जाते हैं। मैं पार्टी छोड़ने वाले किसी व्यक्ति को कोई दोष नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जाएगा। जिस पर बड़े पैमाने पर काम शुरू होगा। हम समस्याओं का अध्ययन करेंगे। पार्टी को मजबूत किया जाएगा और शानदार ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सिब्बल ने पार्टी अध्यक्ष को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के मूल्यों में दृढ़ विश्वास रखने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं लिखा, ऐसे में अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। केसी वेणुगोपाल ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए सीबीआई और दूसरी एजेंसियों का दुरुउपयोग कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+