नोटबंदी पर विपक्ष को एकजुट करने की कांग्रेस की कवायद को झटका, इन दलों को खुद को बैठक से अलग किया

बैठक को लेकर सीपीएम की ओर से शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस ने उनसे सम्पर्क नहीं किया। उनकी ओर से कहा गया कि योजना ठीक से नहीं बनाई गई है। जेडीयू की नाराजगी की अलग वजह है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कवायद में जुटी कांग्रेस पार्टी का पूरा जोर विपक्ष को जोड़ने पर है। हालांकि उनकी ये कवायद फेल होती नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए अहम बैठक बुलाई है, लेकिन उनकी इस कोशिश को उस समय झटका लगता दिखा जब कई प्रमुख पार्टियों ने इसमें शामिल होने को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखाया। इस बैठक में सीपीएम, समाजवादी पार्टी, एनसीपी और जनता दल यूनाइटेट ने शामिल होने से इंकार कर दिया है।

rahul gandhi

कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस बैठक में शिरकत करेंगे। संभावना इस बात की भी है कि बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। बैठक को लेकर सीपीएम की ओर से शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस ने उनसे सम्पर्क नहीं किया। उनकी ओर से कहा गया कि योजना ठीक से नहीं बनाई गई है। जेडीयू की नाराजगी की अलग वजह है। जेडीयू की ओर से कहा गया कि नोटबंदी को लेकर उनकी पार्टी की राय अलग है। जेडीयू की ओर से कहा गया कि नोटबंदी के फैसले का बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने समर्थन किया था, लेकिन उनके बयान को गलत समझा गया। ममता बनर्जी चाहती हैं कि नोटबंदी का फैसला वापस हो लेकिन जेडीयू नहीं चाहती नोटबंदी का फैसला वापस हो।

खासकर जेडीयू और लेफ्ट पार्टियां पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को बैठक में बुलाने के कांग्रेस के फैसले नाराज नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध का ऐलान किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से हालात सामान्य होने के लिए 50 दिन का समय मांगा था। हालांकि बैंक और एटीएम में लग रही लोगों की लाइन को लेकर कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं। 27 दिसंबर से उन्होंने इस फैसले को लेकर खास रणनीति के तहत सरकार को घेरने की योजना बनाई थी, लेकिन विपक्ष में पड़ी फूट से कहीं न कहीं कांग्रेस की रणनीति सवालों में घिरती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+