आर्थिक तंगी से जूझ रही कांग्रेस, जिन राज्यों में सरकार, उनसे मांगी मदद
नई दिल्ली। 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद से कांग्रेस के लिए लगातार मुश्किल का वक्त रहा है। एक और बीते सात सालों में ज्यादातर चुनावों में उसे हार मिली है तो वहीं आर्थिक तौर पर भी पार्टी मुश्किल का सामना कर रही है। लगातार बढ़ती आर्थिक तंगी के चलते पार्टी ने उन राज्यों से मदद मांगी है, जहां उसकी सरकार है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सीनियर पदाधिकारियों ने हाल ही में इसको लेकर राज्य इकाइयों से मुलाकातें की है।

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों, जहां उनकी सरकार है, उनको मैसेज भेजे है। एआईसीसी ने छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात कर उनसे मदद की बात कह रहे हैं। बताया गया है कि एआईसीसी की हाल ही बुलाई बैठक में भी वित्तीय संकट का ही मुद्दा छाया रहा था।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एआईसीसी को कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों को वित्तीय संकट के बारे में बताएं और इसका हल निकालें। पार्टी की चिंता इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, असम समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी है। पार्टी की बैठक में ये मुद्दा उठा है कि इन पांच राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास फंड नहीं है।
पहले भी उठा था फंड की कमी का मुद्दा
कांग्रेस के सामने आर्थिक तंगी 2014 के बाद से ही रही है। 2019 में भी कांग्रेस का वित्तीय संकट तब खुलकर सामने आया था जब पार्टी ने अपने महासचिवों, राज्य प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से खर्च पर लगाम लगाने को कहा था। पार्टी ने कहा था कि चाय-नाश्ते पर खर्च की सीमा प्रति महीने तीन हजार रुपये रखें, अगर इससे ज्यादा खर्च होता है तो उसका भुगतान संबंधित व्यक्ति ही करेगा। अब एक बार फिर पार्टी की आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications