Andhra: अनकापल्ली हादसे पर कांग्रेस ने जताया दुख, कहा-ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उठाए जाएं कदम
Andhra Fire Tragedy: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले जिले में बुधवार को एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग और विस्फोट के कारण 17 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। यह घटना दोपहर के भोजन के समय हुई। इस हादसे पर कांग्रेस ने गुरुवार को शोक व्यक्त किया और सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
ऐसा बताया जा रहा है कि नुकसान और भी बड़ा हो सकता था, लेकिन दोपहर के भोजन के समय दुर्घटना के समय प्लांट में कम कर्मचारी मौजूद थे। 21 अगस्त की दोपहर करीब 2:15 बजे एसिएंटिया एडवांस्ड साइंस प्राइवेट लिमिटेड में हुए विस्फोट के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर पोस्ट किया, 'आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले जिले में एक दवा कारखाने में हुई इस भयानक घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।" उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार से तत्काल और पर्याप्त मुआवजा देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, "हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने X पर लिखा, 'आंध्र प्रदेश की फार्मा कंपनी में हुए रिएक्टर ब्लास्ट में बड़ी संख्या में मजदूरों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
प्रियंका ने आगे लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों के लिए समुचित मुआवजे की व्यवस्था की जाए।
आंध्र प्रदेश में एक फार्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट में बड़ी संख्या में श्रमिकों की मौत की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"आपको बता दें कि इस हादसे के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ तो फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications