राहुल ही होंगे कांग्रेस के पीएम उम्मीदवार, 17 जनवरी को राजतिलक

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के पक्ष में हैं। इनमें कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह, कपिल सिंबल, खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राहुल की ताजपोशी की बात कर चुके है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जो गलती उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान की वो अब लोकसभा चुनाव में नहीं दोहराई जाएगी।
गौरतलब है कि चार राज्यों में कांग्रेस की बुरी शिकस्त के बाद माना जा रहा था कि राहुल की पकड़ उनकी पार्टी पर कम हो गई है, लेकिन उनके पार्टी के लोग उनकी भूमिका को कम करने के कतई पक्ष में नहीं हैं। राहुल की काबिलियत पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस की पीएम उम्मीदवार के तौर पर नंदन नीलकेणी का नाम सामने आया था, लेकिन माना जा रहा है कि अब जल्द ही राहुल का राजतिलक हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications