क्या स्वास्थ्य कारणों से ईडी ने सोनिया गांधी को जल्दी जाने दिया घर? कांग्रेस ने दी सफाई
नई दिल्ली, 21 जुलाई: नेशनल हेराल्ड केस में गुरुवार को सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। वैसे तो राहुल गांधी से ईडी ने काफी देर तक पूछताछ की थी, लेकिन सोनिया गांधी को जल्दी भेज दिया गया। ऐसे में बहुत से लोग दावा कर रहे थे कि कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य को देखते हुए ईडी ने ये फैसला लिया, लेकिन अब इस पूरे मामले में पार्टी ने सफाई दी है।

मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ईडी के पास सोनिया गांधी गई थीं, उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए। बाद में ईडी ने कहा हमारे पास कोई सवाल नहीं, आप जा सकती हैं, मगर सोनिया ने उनसे साफ बोला कि आपके जितने सवाल हैं, पूछिए मैं रात 8-9 बजे तक रुकने को तैयार हूं। मैं साफ कर दूं कि सोनिया गांधी ने पूछताछ खत्म करने का कोई निवेदन नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया में खबर आ रही है कि सोनिया जी ने ईडी से मांग की थी कि आज की पूछताछ जल्दी खत्म की जाए, लेकिन ये बात बिल्कुल गलत है। ऐसा कोई निवेदन उन्होंने नहीं किया।
जयराम रमेश के मुताबिक पूछताछ की प्रक्रिया के दौरान ईडी के अधिकारियों द्वारा सोनिया गांधी को लंच ब्रेक के बाद वापस ईडी कार्यालय आने के लिए मना कर दिया गया था। ईडी ने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए सोनिया गांधी को अगले हफ्ते की तारीख लेने का अनुरोध किया है, इसलिए मैं इस बात का पूरी तरह से खंडन करता हूं कि सोनिया गांधी ने ईडी से आज पूछताछ खत्म करने की मांग की थी।
चिदंबरम ने कही ये बात
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ईडी के पास दोपहर 3 बजे के बाद कोई और सवाल नहीं था। सोनिया गांधी ने अधिकारियों के सामने देर तक रुकने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने पूछताछ खत्म कर दी। वहीं दूसरी ओर उन्हें शाम 4 बजे किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन से निकलने की अनुमति दी गई।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications