क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली आज

Google Oneindia News

Recommended Video

Delhi के Ramlila Ground में Congress की ‘भारत बचाओ’ रैली आज | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज (शनिवार) दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली' आयोजित करने जा रही है। यह रैली आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले के खिलाफ है। रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में इस रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली आज

सूत्रों के मुताबिक, रैली के लिए कांग्रेस का नारा 'मोदी है तो मंदी है' होगा। इस रैली में कांग्रेस नागरिक संशोधन कानून का मुद्दा भी उठाएगी और मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में इस कानून का विरोध किया था और कहा था कि इस कानून जरिए धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश की गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कानून के संसद से पास होने के दिन को इतिहास का काला दिन बताया था।

राहुल के लिए फिर माहौली बनाने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, टीम राहुल की कोशिश है कि रैली में एक बार फिर राहुल को प्रोजेक्ट और उनके लिए माहौल तैयार करने की योजना है। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसी संभावनाएं भी हैं कि रैली में राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठे। पार्टी के नेता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राहुल गांधी का मास्क लगाए दिखेंगे। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई रैली में पूरी तरह से राहुल का समर्थन करते दिखेंगी। कार्यकर्ताओं के हाथ में बैनर, पोस्टर, झंडे होंगे, जो पार्टी नेतृत्व के लिए राहुल के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

यूपी से भारी संख्‍या में कार्यकर्ता पहुंच रहे दिल्ली

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में उत्तर प्रदेश से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस रैली में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भागीदारी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा से लगभग औसतन 200 लोगों को रैली में ले जाने की रणनीति बनाई गई थी। उत्तर प्रदेश के कोने कोने से ट्रेनों, बसों और गाड़ियों के काफिले से कार्यकर्ताओं का हुजूम दिल्ली में दाखिल हो रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में इस रैली को लेकर हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय थी। रैली को सफल बनाने के लिए मंडल प्रभारी बनाए गए थे। पार्टी के पुराने नेता भी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Comments
English summary
Congress to hold 'Bharat Bachao' rally today at Delhi's Ramlila Maidan aginst BJP's 'divisive and disruptive' politics.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X