कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच खड़गे ने दो राज्यों में बदले AICC प्रभारी, जानिए किसे कौन सा राज्य मिला ?
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में है। इसी बीच कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना और गोवा में ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (AICC) प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। जानिए किस नेता को कौन सा राज्य मिला

Bharat Jodo Yatra के साथ कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश में घूम रहे हैं। उत्तर भारत में पदयात्रा कर रहे कांग्रेस नेताओं से इतर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दक्षिण भारतीय राज्य में ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (AICC) के प्रभारी बदलने का फैसला लिया। तेलंगाना और गोवा में नए AICC इनचार्ज बनाए गए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि दोनों राज्यों में किन नेताओं को कांग्रेस समिति का प्रभार सौंपा गया है।
किसे कौन सा राज्य मिला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में कांग्रेस समिति का प्रभारी मानिकराव ठाकरे को नियुक्त किया। गोवा में एआईसीसी प्रभारी मणिकम टैगोर को बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की गई हैं।

Recommended Video
तमिलनाडु और पुडुचेरी में बदलाव नहीं
इन दोनों राज्यों के अलावा तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस समिति प्रभारी का नाम भी सामने आया है। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने बताया कि दिनेश गुंडू राव तमिलनाडु और पुडुचेरी में AICC प्रभारी के रूप में सेवाएं देते रहेंगे।

UP में है भारत जोड़ो यात्रा, इसी बीच बदलाव
गौरतलब है कि 10 से अधिक राज्यों में पदयात्रा कर चुके राहुल गांधी अभी सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश में हैं। राहुल के साथ प्रियंका गांधी व कई अन्य कांग्रेस नेता भी पदयात्रा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाद यात्रा पंजाब और जम्मू-कश्मीर भी जाने वाली है। जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद 30 जनवरी को राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम है।

-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications