छत्तीसगढ़ के सीएम पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस आज कर सकती है ऐलान, रेस में सबसे आगे बघेल का नाम
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नए सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है, मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान आज दोपहर 12 बजे की मीटिंग के बाद होगा, इस बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने दिल्ली में बताया कि मुख्यमंत्री पर आज ही फैसला हो जाएगा, गर्वनर ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए कल शाम 4:30 बजे का वक्त दिया है।

इससे पहले शनिवार को दूसरी बार राहुल गांधी के निवास पर शाम को बैठक हुई.,करीब एक घंटे की बैठक के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करके फोटो संदेश दिया था, उन्होंने भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू के साथ फोटो ट्वीट की, जिसमें उन्होंने रीड हॉफमैन को कोट करते हुए लिखा, 'अगर आप अकेले खेल रहे हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी रणनीति कितनी शानदार हैं, आप हमेशा एक टीम से हार जाएंगे।'
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सीएम बनने की रेस में भूपेश बघेल सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि उन्हें सिंहदेव और साहू से कड़ी टक्कर मिल रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के चार संभावित उम्मीदवारों- टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत से अपने आवास पर मुलाकात की और उनसे मंत्रणा की।
कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई
इस बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी शामिल हुए। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं। उसने भाजपा को हराकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की है।
-
Kerala C Voter Survey: केरल से भी आ रही राहुल गांधी के लिए टेंशन की खबर! बदल रहा वोटर्स का मिजाज -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला












Click it and Unblock the Notifications