हजारों हाथियों को मारने वाले तस्कर वीरप्पन की बेटी शान के साथ भाजपा में: सिंघवी
नई दिल्ली। केरल में एक हथिनी की कथित तौर पर पटाखों से भरा अनानास खाने से हुई मौत पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसके लेकर भाजपा के नेताओं ने केरल के वायनाड से सांसद होने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस ने भी जवाबी हमला बोला है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से कहा गया है कि भाजपा का हाथियों के लिए प्यार छलावा है क्योंकि हाथियों को मारने वाले तस्कर वीरप्पन की बेटी गर्व से भाजपा की सदस्य है और उससे उसे कोई दिक्कत नहीं है।

सिंघवी ने किया ये ट्वीट
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक सिंघवी ने ट्वीट कर लिखा है, चंदन तस्कर वीरप्पन ने 1000 से ज्यादा हाथियों को मार डाला और उसकी बेटी को उसके अपराधों के बारे में पता था। वीरप्पन की बेटी आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। बता दें कि चंदन तस्कर वीरप्पन को 2004 में मार दिया गया था। वीरप्पन की बेटी विद्या रानी ने इसी साल फरवरी में बीजेपी का दामन थामा है।
सिंघवी ने केरल के सीएम पी विजयन के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनकी तारीफ भी की है। इस ट्वीट में केरल सीएम ने कहा है कि हथिनी की मौत के मामले में उन्होंने संज्ञान लिया है और सभी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है ये पूरा मामला
केरल के पलक्कड़ जिले में एक हथिनी की मौत का मामला सामने आया है। दावा किया गया है कि इस गर्भवती हथिनी ने पटाखों से भरे अनानास खा लिए थे। 27 मई को पानी में खड़े-खड़े उसकी मौत हो गई। मामले की अभी जांच हो रही है लेकिन बताया जा रहा है कि ये अनानास जंगली जानवरों को भगाने के लिए किसानों ने रखे थे। जिसे हथिनी ने खा लिए और उसका मुंह और सूंड जल गए। हथिनी की मौत की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में इसको लेकर काफी गुस्सा देखने को मिला है।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर उठा दिए सवाल
इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा सांसद मेनका गांधी ने हथिनी की मौत को हत्या बताया और कहा कि राहुल गांधी उस क्षेत्र से हैं, उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की, ऐसा लगता है, वो डरे हुए हैं। इसके बाद केरल के सीएम ने बेवजह मामले को विवादित ना करने की अपील करते हुए कहा है कि सभी तथ्यों की जांच होगी लेकिन इसे केरल या किसी समुदाय के खिलाफ गलत प्रचार का जरिया ना बनाएं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications