आज 75वां स्वतंत्रता दिवस है या फिर 76वां? आपके कंफ्यूजन का ये है सही जवाब
नई दिल्ली, 15 अगस्त: पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत जगह-जगह पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसकी तस्वीरें लोग जमकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कुछ लोग इस स्वतंत्रता दिवस को 75वां तो कुछ इसे 76वां बता रहे हैं। जिस वजह से लोगों में इसको लेकर कंफ्यूजन देखने को मिल रही है।

कुछ लोगों ने ये तर्क दिया कि 15 अगस्त 1948, भारत की स्वतंत्रता की पहली वर्षगांठ थी। इस तर्क से आज स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ है और ये कहना गलत नहीं होगा। हालांकि भारत में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवसों की संख्या की गिनती करते हुए ये 76वां होगा क्योंकि भारत ने 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी और वो देश का पहला स्वतंत्रता दिवस था। यही वजह है कि 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कुल मिलाकर कहने का सही तरीका ये है कि भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है लेकिन ये अभी 76वां स्वतंत्रता दिवस है।
आजादी का अमृत महोत्सव कब होगा खत्म?
12 मार्च 2021 को भारत सरकार ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' नाम के कैंपेन की शुरुआत की थी। ये कैंपेन 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। वहीं इस साल 12 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिस वजह से देश के हर कोने में तिरंगा लहराता दिख रहा है। पहले सूर्यास्त के बाद तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं रहती थी, लेकिन इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने चौबीसों घंटे इसे फहराने की इजाजत दे दी।












Click it and Unblock the Notifications