ट्रेन के शौचालयों से नहीं आयेगी बदबू, क्योंकि...
नई दिल्ली। आपको याद होगा राजनेता जयराम रमेश का वो बयान, जिसमें उन्होंने भारतीय रेल को दुनिया का सबसे बड़ा शौचालय कहा था। खैर उन्होंने वह बयान इसलिये दिया होगा, क्योंकि जब-जब वो ट्रेन में बैठे होंगे, तब-तब उन्हें शौचालय से बदबू महसूस हुई होगी। अब सुनिये। आगे से वो ऐसा कमेंट नहीं कर पायेंगे, क्योंकि भारतीय रेल बदबू रहित शौचालय ट्रेनों में फिट करने जा रहा है।

जी हां ऐसे शौचालय जिनमें से बदबू नहीं आयेगी। और साफ-सफाई के लिये बहुत ज्यादा पानी भी खर्च नहीं होगा। इसके लिये रेलवे ने प्रोपोजल मांगे हैं। अब तक आरडीएसओ के पास 677 प्रोपोजल आये, जिनमें से 10 को चुना गया। सभी 10 परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन होने के बाद रेलवे ने कोयंबटूर के इंजीनियरों के समूह को प्रथम पुरस्कार से नवाजा।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली परियोजना के अंतर्गत प्रति फ्लश में 0.75 लीटर पानी खर्च होगा।












Click it and Unblock the Notifications