शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान देने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के नेता देवेंद्र सिंह यादव ने मुंबई एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे के खिलाफ टिप्पणी को लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का ये बयान शहीदों का अपमान है। बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर शहीद हेमंत करकरे पर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग चुकी हैं।
दूसरी ओर बीजेपी ने भी साफ कर दिया है कि वो शहीदों का सम्मान करती है, हेमत करकरे पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दिया गया बयान उनका व्यक्तिगत बयान है। दूसरी ओर से मालेगां बम धमाके के एक पीड़ित के पिता ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग में अर्जी दी है। पीड़ित के पिता ने भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के उम्मीदवारी पर सवाल उठाए हैं। उसने दलील दी है कि एनआईए कोर्ट ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों से जमानत दी थी। प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बीद विपक्षी पार्टियां भी बीजेपी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रवक्त रणदीप सूरजेवाला ने कहा है कि पीएम मोदी खुद देश से माफी मांगे।
Madhya Pradesh: Police complaint registered against BJP candidate from Bhopal, Pragya Singh Thakur, by a Congress leader Devendra Singh Yadav in Indore, for the remarks she made about former Mumbai ATS chief late Hemant Karkare. (File pic) pic.twitter.com/YAsPOzsNmZ
— ANI (@ANI) April 20, 2019
क्या
कहा
था
साध्वी
प्रज्ञा
ठाकुर
ने?
साध्वी
प्रज्ञा
सिंह
ठाकुर
ने
18
अप्रैल
को
एक
प्रेस
कॉन्फ्रेस
के
दौरान
26/11
मुंबई
हमले
में
शहीद
हुए
एटीएस
चीफ
हेमंत
करकरे
को
लेकर
विवादित
बयान
दिया
था।
साध्वी
प्रज्ञा
ठाकुर
ने
कहा
था,
"मैंने
हेमंत
करकरे
को
कहा
था
कि
तुम्हारा
सर्वनाश
होगा।
ठीक
सवा
महीने
में
सूतक
लगता
है।
जिस
दिन
मैं
गई
थी
उस
दिन
इसके
सूतक
लग
गया
था
और
ठीक
सवा
महीने
में
जिस
दिन
आतंकवादियों
ने
इसको
मारा
उस
दिन
सूतक
का
अंत
हुआ।"
मुंबई
एटीएस
प्रमुख
स्वर्गीय
हेमंत
करकरे
पर
प्रज्ञा
ठाकुर
की
इस
टिप्पणी
पर
सियासी
हंगामा
मच
गया
था।
यह भी पढ़ें- भोपाल लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें