'संजू' के डायलॉग को लेकर रणबीर और अनुष्का के खिलाफ शिकायत दर्ज
नई दिल्ली। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के खिलाफ आने वाली फिल्म 'संजू' के एक डायलॉग को लेकर मामला दर्ज हुआ है। राष्ट्रीय महिला आयोग में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस सीन को आपत्तिजनक बताते हुए रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

आपत्ति सेक्स वर्कर को लेकर रणबीर के डायलॉग पर है। फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का एक सीन में रणबीर कपूर से सवाल करती है कि अपनी बीवी के अलावा और कितनी औरतों के साथ सोए हो। इस पर रणबीर कहते हैं- 'प्रोस्टीट्यूटस को गिनाऊं या उनको अलग रखूं। उनको अलग रखूं तो 308 तक याद हैं, आप सेफ्टी के लिए 350 लिख लो।
'संजू' अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर, संजय दत्त की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन राजू हिरानी ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications