तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के खिलाफ इस वजह से दर्ज हुई शिकायत
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत को तंथाई पेरियार के खिलाफ बयान देना भारी पड़ सकता है। कोयंबटूर में द्रविडर विद्धुथलाई कझगम ने रजनीकांत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीवीके की ओर से तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ यह शिकायत तंथाई पेरियार के खिलाफ की गई टिप्पणी की वजह से दर्ज कराई गई है। शिकायत में रजनीकांत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है।

बता दें कि रजनीकांत की फिल्म दरबार फिलहाल सिनेमा हॉल में है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सुपस्टार रजनीकांत की फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर फैंस बहुत उत्साहित है। फिल्म को हिट कराने के लिए रजनीकांत के फैंस ने बिना थाली या प्लेट के फर्श पर खाना खाया था, इस प्रथा को स्थानीय भाषा में 'मान सोरू' कहा जाता है। एक फैन ने बताया कि रजनीकांत की फिल्म को हिट कराने के लिए उन सभी ने 15 दिनों तक उपवास रखा और फिर मान सोरू किया।












Click it and Unblock the Notifications