प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस तरह से लखनऊ में उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया और कहा कि उनके गले को दबाया गया और गिरा दिया गया। उसके बाद कांग्रेस ने इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में उठाया है। पार्टी की ओर से इस बाबत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की गई है और कहा गया है कि यूपी पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की, जब वह लखनऊ में पूर्व आईपीएस स अधिकारी एसआर दारापुरी से मिलने जा रही थीं। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस ने धक्कामुक्की की और गला दबाया, जिसके बाद वह नीचे गिर गईं।

priyanka gandhi

गला दबाने का आरोप

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने मारी पलटी, कहा-Police ने गेल पर लगाया हाथ। वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था कि यूपी पुलिस ने उनके सथ बदसलूकी की और उनका गला दबाया था। प्रियंका गांधी के इन आरोपों के बाद काफी घमासान मचा और यह मामला तूल पकड़ने लगा। जिसके बाद खुद महिला पुलिस अधिकारी ने सामने आकर इस पूरे मामले में सफाई दी और कहा कि उनके साथ किसी भी तरह की कोई बदसलूकी नहीं की गई और किसी ने उनका गला नहीं दबाया। दिलचस्प बात यह है कि खुद प्रियंका गांधी ने अपने बयान पर यू टर्न ले लिया और कहा कि मुझे घेरकर पुलिस ने मेरे गले पर हाथ लगाया और मुझे गिरा भी दिया।

    यूपी सरकार ने बताया नौटंकी

    शनिवार देर मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि, मैं दारापुरी की फैमिली से मिलने जा रही थी। पुलिस ने बार-बार रोका। जब गाड़ी को रोका और मैंने पैदल जाने की कोशिश की तो मुझे घेर के रोका और मेरे गले पर हाथ लगाया, मुझे गिरा भी दिया था एकबार। गला दबाने वाले बयान को लेकर बीजेपी ने इसे प्रियंका गांधी वाड्रा की नौटंकी करार दिया है। यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव की आलोचना की है।

    एसएसपी ने मांगी रिपोर्ट

    एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि, रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रियंका गांधी पार्टी दफ्तर से गोखले मार्ग के लिए निकली थीं। उनकी फ्लीट तय रास्ते से न जाकर लोहिया पथ की तरफ जाने लगी। इस पर जब बातचीत की गई तो कोई सही जवाब नहीं मिला। बाकी आरोप गलत हैं। वहीं रिटायर्ड आइपीएस एसआर दारापुरी की पत्‍नी बातचीत कर प्रियंका गांधी ने उनको आश्‍वासन दिया कि जल्‍द ही उनके पति जेल से बाहर होंगे। उन्‍होंने कहा कि फिक्र न करें, आप खुद को मजबूत रखें...आपके पति जल्‍द बाहर होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+