मन की बात: पीएम मोदी ने छात्रों दिए बोर्ड एग्जाम के टिप्स

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रेडियो पर मन की बात की। इस बार पीएम मोदी ने बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपना विचार साझा किया। आज के इस कार्यक्रम में पीएम के साथ सचिन तेंदुलकर और विश्‍वनाथन आनंद भी शामिल हुए। पीएम ने 'मन की बात' के इस कार्यक्रम में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों को कई सुझाव दिए। पीएम ने कहा 'परीक्षा का मतलब सिर्फ मार्क्स से नहीं हैं। हर परीक्षा एक महान उद्देश्य की तरफ बड़ा कदम है और हर सफलता इस बड़े उद्देश्य को पाने की कुंजी बनेगी।

 PM Modi tells students in 'Mann ki Baat'
उन्होंने कहा, 'एक बहुत बड़े उद्देश्य को लेकर चलिए और उसमें कभी अपेक्षा से कुछ कम रह जाएगा तो निराशा हाथ नहीं आएगी'। आपको बता दें कि यह मन की बात कार्यक्रम की यह 17वीं कड़ी है। पिछली बार पीएम ने 31 जनवरी को प्रसारित पिछले 'मन की बात' कार्यक्रम में खादी को बढ़ावा देने, फसल बीमा योजना से देश के 50 फीसदी किसानों को जोड़ने और स्टार्ट अप अभियान के संबंध में बात की थी। मन की बात के खास अंश:

क्या कहा मोदी ने

  • प्रतिस्पर्धा की जगह खुद से स्पर्धा करें।
  • छात्र परीक्षा तक सीमित न रहें।
  • रुटीन संकल्प और सपने के अनुरूप होने चाहिए।
  • पढ़ाई के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
  • मोदी ने कहा, नजरिया बदलने से चिंता कम होगी।
  • परीक्षाओं को देखने का नजरिया बदलें।
  • मुझे भी बच्चों की परीक्षा की चिंता।


    सचिन का संदेश

    • मैंने अपना लक्ष्य तय किया, आप भी अपना लक्ष्य तय कीजिए।
    • परीक्षा के लिए सोच सकारात्मक रखें।

      विश्वनाथन आनंद का संदेश

      • छात्र परीक्षा देते हुए अति उत्साह में न आएं, लेकिन निराशावादी भी न हों।
      • आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत होती है।
      • रात को अच्छी नींद लें, भरपेट खाना खाएं और सबसे अहम बात ये कि खुद को शांत रखें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+