भगवान जगन्नाथ से PM मोदी की तुलना! BJP पर भड़के सीएम पटनायक, संबित पात्रा को देनी पड़ी सफाई
पुरी में पीएम मोदी की रैली के बाद बीजेपी कैंडिडेट संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त बताकर एक नए विवाद को हवा दे दी। इस बीच ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने पात्रा के इस बयान के लिए बीजेपी की खिंचाई की। इस बीच बीजेपी नेता ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे कहना कुछ और चाहते थे, लेकिन जुबान फिसने के चलते शब्द उल्टे निकल गए, जिसे बेवजह तूल दिया है। संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी भगवान जगन्नाथ के कट्टर भक्त हैं।
पीएम मोदी की भगवान जगन्नाथ से तुलना करने पर ओडिशा के सीएम ने नवीन पटनायक ने संबित पात्रा की खिंचाई की। उन्होंने कहा, "महाप्रभु को दूसरे इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है। इससे भावनाओं को ठेस पहुंची है और दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और उड़िया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।"

सीएम ने आगे कहा, "मैं भाजपा के पुरी लोकसभा उम्मीदवार द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करता हूं और मैं भाजपा से भगवान को किसी भी राजनीतिक प्रवचन से ऊपर रखने की अपील करता हूं। ऐसा करके आपने ओडिया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे।"
दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पात्रा के बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा का बयान है। सीएम ने आगे कहा, "उन्होंने सोचना शुरू कर दिया है कि वे भगवान से ऊपर हैं। यह अहंकार की पराकाष्ठा है. केजरीवाल ने कहा, मोदी जी को भगवान भक्त कहना भगवान का अपमान है।"
वहीं सीएम नवीन पटनायक को संबोधित करते हुए पात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा, "नवीन जी नमस्कार! आज पुरी में श्री नरेंद्र मोदीजी के रोड शो की भारी सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं, हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी श्री जगन्नाथ महाप्रभु के एक उत्साही "भक्त" हैं.. एक बाइट्स के दौरान गलती से मैंने ठीक इसके विपरीत उच्चारण किया गया...मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं..सर, किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं..हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है...।"












Click it and Unblock the Notifications