गुजरात चुनाव में दो बूथों पर ब्लूटूथ से गड़बड़ी की मिली शिकायत, पर्यवेक्षकों को भेजा गया: EC
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें उन्होंने बताया कि पहले फेज की तुलना में दूसरे फेज में ईवीएम रिप्लेसमेंट के 50 फीसदी से भी कम मामले सामने आए हैं। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हमें दो पोलिंग बूथों पर ब्लूटूथ से गड़बड़ी की शिकायत मिली है। हमने तुरंत ही पर्यवेक्षकों को मौके पर भेजा है।

गुरुवार को गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग की जा रही है। इस दौरान कुछ जगहों पर वोटिंग मशीन में खराबी की शिकायतें आने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों ने तुरंत ही उन बूथों पर ईवीएम की जांच की, साथ ही जरूरी बदलाव भी किया। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबी स्वेन ने बताया पहले फेज के चुनाव में ईवीएम रिप्लेसमेंट के जो भी मामले सामने आए थे उसकी अपेक्षा दूसरे चरण के दौरान ईवीएम में बदलाव के 50 फीसदी से भी कम मामले सामने आए हैं।
गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबी स्वेन बताया कि हमें दो बूथों पर ब्लूटूथ से गड़बड़ी की शिकायत मिली है। ये पोलिंग बूथ हैं घटलोडिया और मेहसाणा। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही पर्यवेक्षकों को तुरंत मौके पर भेजा है। जिससे मामले का निपटारा किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications